✕
दो जूलरी कारोबारियों से 16 लाख की ठगी
By EditorialPublished on
दो अलग-अलग मामलों में दो जूलरी कारोबारियों (jewelry businessmen) से कुल 16 लाख 80 हजार रुपये की ठगी (fraud) की गई है। एलटी मार्ग पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों के नाम सुरेश जैन, खेमराज रावल और लक्ष्मण सरकार हैं। लक्ष्मण सरकार पेशे से कारीगर है जबकि सुरेश और खेमराज जवेरी बाजार (Zaveri Bazaar) के कारोबारी हैं। तीनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

x

मुंबई । दो अलग-अलग मामलों में दो जूलरी कारोबारियों (jewelry businessmen) से कुल 16 लाख 80 हजार रुपये की ठगी (fraud) की गई है। एलटी मार्ग पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों के नाम सुरेश जैन, खेमराज रावल और लक्ष्मण सरकार हैं। लक्ष्मण सरकार पेशे से कारीगर है जबकि सुरेश और खेमराज जवेरी बाजार (Zaveri Bazaar) के कारोबारी हैं। तीनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता तपन जाना का कालबादेवी में स्वर्णाभूषण तैयार करने का कारखाना है। तपन के यहां लक्ष्मण सरकार बतौर कारीगर काम करता था। पिछले महीने ही तपन ने लक्ष्मण को पौने नौ लाख रुपये कीमत के 190 ग्राम वजन का सोना आभूषण बनाने के लिये दिया था। लेकिन लक्ष्मण यह सोना लेकर फरार हो गया।
दूसरे मामले में शिकायतकर्ता जिग्नेश पालरे का भी कालबादेवी में स्वर्णाभूषणों की बिक्री का कारोबार है। पालरे की सुरेश और खेमराज से कारोबारी जान-पहचान थी। दो महीने पहले उन्होंने आरोपियों को आठ लाख रुपये के स्वर्णाभूषण तैयार कर दिये थे जबकि आरोपियों ने स्वर्णाभूषण लेकर बदले में भुगतान के तौर पर जिग्नेश पालरे को चेक दिया था। यह चेक बैंक बाउंस हो गया जिसके बाद पालेर को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। पालेर ने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। दोनों आरोपी फरार है।

Editorial
Next Story
Related News
X
