Pratahkal-Baba Shyam Darbar will be decorated in Mira Bhayandar
मुंबई । श्रीश्याम उत्सव मंडल, भायंदर द्वारा द्वितीय वार्षिक महोत्सव एक शाम सांवरिया के नाम का आयोजन रविवार 11 फरवरी को एमबीएमसी ग्राउंड, मीरा रोड (पूर्व) में किया जायेगा। संस्थापक ट्रस्टी विकास केडिया ने बताया कि मुख्य संरक्षक विनीता सुनील पाटोदिया, संरक्षक श्रवण गोयल के मार्गदर्शन में सुबह 8 बजे से कुंदन मिश्रा द्वारा श्रीश्याम अखंड ज्योत पाठ किया जाएगा। शाम 4 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें जयपुर से भजन गायिका रजनी राजस्थानी, कोलकाता से विवेक शर्मा, मुंबई से मोनिका अग्रवाल एवं योगेश सुरेका भजनों से श्याम भक्तों को रिझायेंगे। कार्यक्रम में बाबा श्याम का दरबार, श्रीश्याम अखंड ज्योत पाठ, छप्पन भोग, महाप्रसाद एवं संगीतमय भजन संध्या का आयोजन होगा। कार्यक्रम में यजमान संजय गुप्ता, रामप्रकाश बूबना, श्रीखाटू श्याम भक्त परिवार, सुमन रमेश कोठारी, राजकुमार केडिया, दिनेश कानोडिया, अशोक सर्राफ, प्रवीण बंसल, पवन अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, विनय जैन, सुरेंद्र सितानी, मुकेश अग्रवाल, विष्णु गर्ग, आदर्श तोदी होंगे। मंडल के ट्रस्टी अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, सचिव सुभाष सिंघानिया, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, नारायण सिंघानिया, नरेश केडिया, संजय पोदार, विनय बाछुका, रितेश बुरड़, रामावतार जांगिड़, सुमित लखोटिया, सुरेंद्र गुप्ता, श्रीकांत केडिया, नरेश पी केडिया एवं सदस्य सक्रिय हैं।
Editorial

Editorial

Next Story