✕
सूर्य सप्तमी पर सभी स्कूलों में होगा सूर्य नमस्कार
By EditorialPublished on
राजस्थान (Rajasthan) स्कूल शिक्षा परिषद के आयुक्त अविचल चतुर्वेदी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रदेश के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में 15 फरवरी को सूर्य सप्तमी (Surya Saptami) के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा एक ही समय अवधि में सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar) का अभ्यास किया जायेगा।

x
जयपुर (कार्यालय संवाददाता)। राजस्थान (Rajasthan) स्कूल शिक्षा परिषद के आयुक्त अविचल चतुर्वेदी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रदेश के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में 15 फरवरी को सूर्य सप्तमी (Surya Saptami) के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा एक ही समय अवधि में सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar) का अभ्यास किया जायेगा।
चतुर्वेदी ने शुक्रवार को विभाग की इस विशेष पहल के बारे में वीडियो कांफ्रेंड्ङ्क्षसग के माध्यम से आयोजित राज्य स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि यह गतिविधि 15 फरवरी को सभी स्कूलों में प्रार्थना सभा के बाद प्रातः 10.30 बजे से 10.45 बजे की अवधि में एक साथ आयोजित होगी, इसके तहत 5 बार सूर्य नमस्कार का अभ्यास होगा। सभी स्कूलों में छात्र एवं छात्राओं के अलग-अलग समूहों में इस गतिविधि का आयोजन होगा। प्रशिक्षित व्यक्तियों द्वारा शनिवार से विद्यालयों में इसकी तैयारी शुरू होगी।
उन्होंने कहा कि सूर्य पृथ्वी पर सभी चीजों के लिये ऊर्जा का प्रमुख स्रोत और इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में इस महत्वपूर्ण आयोजन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के लिये शिक्षा विभाग के अधिकारी स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ ही जिला प्रशासन, जिला परिषद और अन्य संबंधित विभागों से सम्पर्क कर इस गतिविधि के बारे में जानकारी साझा करें।

Editorial
Next Story
Related News
X
