Accident
जयपुर: शनिवार सुबह जयपुर (Jaipur) में एक तेज रफ्तार इनोवा (Innova) कार ने कहर बरपा दिया। हादसे में एक बाइक सवार (bike rider) की मौत हो गई, जबकि 5 युवक-युवतियां घायल (5 injured) हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इनोवा कार सवार नशे में थे और उन्होंने अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
यह हादसा जयपुर के मानसरोवर थाना क्षेत्र में सुबह करीब 6 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि इनोवा कार तेज गति से सड़क पर दौड़ रही थी और उसने एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इनोवा कार पलटते हुए सड़क किनारे एक घर में जा घुसी। गनीमत रही कि घर में कोई नहीं था, जिसके कारण बड़ा हादसा होने से बच गया।
हादसे में घायल हुए 5 युवक-युवतियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने इनोवा कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Next Story