✕
पूनम पांडे के निधन के दावे पर गहराया रहस्य ?
By EditorialPublished on
अक्सर किसी न किसी कंट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में रहने वालीं एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) का नाम शुक्रवार के दिन भर सुर्खियों में रहा है। शुक्रवार सुबह उनके इंस्टाग्राम (Instagram) हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करके दावा किया गया कि पूनम ने इस दुनिया को अलविदा किया दिया है। इस पोस्ट में 32 साल की एक्ट्रेस की मौत की वजह सर्वाइकल कैंसर (cervical cancer) को बताया गया है, लेकिन कोई भी उनके इस आस्कमिक निधन पर यकीन नहीं कर पा रहा है।

x
प्रातःकाल संवाददाता मुंबई। अक्सर किसी न किसी कंट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में रहने वालीं एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) का नाम शुक्रवार के दिन भर सुर्खियों में रहा है। शुक्रवार सुबह उनके इंस्टाग्राम (Instagram) हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करके दावा किया गया कि पूनम ने इस दुनिया को अलविदा किया दिया है। इस पोस्ट में 32 साल की एक्ट्रेस की मौत की वजह सर्वाइकल कैंसर (cervical cancer) को बताया गया है, लेकिन कोई भी उनके इस आस्कमिक निधन पर यकीन नहीं कर पा रहा है।
इस बीच पूनम पांडे की डेथ को लेकर ऐसी खबर सामने आ रही है, जो उनके मौत के रहस्य को और भी बढ़ावा दे रही है। 2 फरवरी को पूनम पांडे के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हँडल पर उनके निधन को लेकर जानकारी दी गई और बताया गया है कि अब वह इस दुनिया में नहीं रहीं। इस पोस्ट में एक्ट्रेस की मौत का कारण सर्वाइकल कैंसर को बताया गया। इस बीच अब समाचार एजेंसी की रिपोर्ट में पूनम पांडे की मौत को लेकर कई अहम जानकारियां भी दी गई हैं।
जानकारी के मुताबिक जिस सोसाइटी में अदाकारा रहती थीं, वहां उनके घर पर पिछले दो दिन कोई भी हलचल देखने को नहीं मिली है। जिसके वजह से कहीं न कहीं पूनम पांडे की मौत पर रहस्य गहराता जा रहा है। आए दिन सोशल मीडिया पर हर अपडेट देने वालीं पूनम ने कभी भी सर्वाइकल कैंसर को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी, ऐसे में ये सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या सच में वह इस गंभीर बीमारी से ग्रस्त थीं या फिर उनकी मौत की वजह कुछ और है।

Editorial
Next Story
Related News
X
