Police again received threatening message security agencies alert - Pratahkal
मुंबई। मुंबई पुलिस को एक विस्फोट की जानकारी मिली है (Bomb Threat Message), जिसके बाद स्थानीय प्रशासन अलर्ट पर है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि मुंबई पुलिस अलर्ट पर है और एक संदेश के बाद जांच शुरू कर दी है। इसमें दावा किया गया है कि शहर में बम लगाए गए हैं और उन्हें विस्फोटित किया जाएगा। वर्ली स्थित ट्रैफिक कंट्रोल रूम को देर रात करीब 12.30 बजे एक संदेश मिला, जिसमें दावा किया गया कि मुंबई में छह स्थानों पर बम लगे हुए हैं, जहां जल्द ही विस्फोट होने वाला है। इसके बाद सभी सुरक्षा एजेंसी अलर्ट पर हैं। अधिकारी ने कहा कि मुंबई पुलिस की अपराध शाखा और महाराष्ट्र ATS (आतंकवाद निरोधी दस्ता) को धमकी भरे संदेश के बारे में सतर्क कर दिया गया है और भेजने वाले का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो वर्गों के बीच दुश्मनी, घृणा या दुर्भावना पैदा करने या बढ़ावा देने वाले बयानों से संबंधित है।
Next Story