✕
सिलेंडर ब्लास्ट में नौ लोग घायल
By EditorialPublished on
मुंबई। चेंबूर इलाके में स्थित सिद्धार्थ कॉलोनी के एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, मुंबई (Mumbai) फायर ब्रिगेड की जानकारी के मुताबिक, यहां एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट (Cylinder Blast) होने से आग लग गई। आग में 9 लोग घायल हो गए हैं।

x

मुंबई। चेंबूर इलाके में स्थित सिद्धार्थ कॉलोनी (Siddharth Colony) के एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, मुंबई (Mumbai) फायर ब्रिगेड की जानकारी के मुताबिक, यहां एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट (Cylinder Blast) होने से आग लग गई। आग में 9 लोग घायल हो गए हैं। सिद्धार्थ कॉलोनी में बीती रात सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक घर में आग लग गई। इसके तुरंत बाद चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने घर में मौजूद लोगों को रेस्क्यू किया। इसके बाद पुलिस को तुरंत घटना की जानकारी दी गई और फिर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। फायर ब्रिगेड अधिकारी ने बताया कि गुरुवार रात करीब 11.45 बजे चेंबूर पूर्व में सिद्धार्थ कॉलोनी की एक चॉल में एलपीजी रिसाव हुआ। एक दमकल गाड़ी, एक जेटी और एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि 10-15 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में 17 साल के एक लड़के समेत नौ लोग झुलस गए। उन्होंने बताया कि उन्हें शहर के चार अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है।
Next Story
Related News
X

