✕
मेवाड़ विलेज प्रीमियर लीग का आयोजन आज से
By EditorialPublished on
मेवाड विलेज प्रीमियर लीग (Mewad Village Premier League) क्रिकेट (Cricket) प्रतियोगिता सीजन 2 का आयोजन शनिवार से शुरू होगा। दो दिन तक रात दिन चलने वाले इस समारोह को अंतिम रूप देने शुक्रवार को आयोजन समिति के प्रविण सिंघवी के नेतृत्व में सदस्यों का दल देर रात तक मैच स्थल में मौजूद रहा व व्यवस्थाओं का जायजा लेकर तैयारियां को सुनिश्चित किया।

x

मुंबई । मेवाड विलेज प्रीमियर लीग (Mewad Village Premier League) क्रिकेट (Cricket) प्रतियोगिता सीजन 2 का आयोजन शनिवार से शुरू होगा। दो दिन तक रात दिन चलने वाले इस समारोह को अंतिम रूप देने शुक्रवार को आयोजन समिति के प्रविण सिंघवी के नेतृत्व में सदस्यों का दल देर रात तक मैच स्थल में मौजूद रहा व व्यवस्थाओं का जायजा लेकर तैयारियां को सुनिश्चित किया।
हर्षद मेहता ने बताया कि पहले दिन उद्घाटन समारोह, सम्मान समारोह व विभिन्न गांवों की टीमों के मध्य मैच होंगे। आयोजन में मेवाड़ सकल जैन समाज के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। आयोजन को लेकर गांवों की टीमें एक सप्ताह तक निरन्तर अभ्यास कर तैयार हुई हैं। आयोजन को सफल बनाने आयोजन समिति सदस्य हितेश बदामा, अनिल पामेचा, प्रविण मेहता, राहुल पगारिया, प्रिंस मादरेचा, विकास कागरेचा व सीजन 2 सहयोगी प्यार चंद मेहता, निर्मल छाजेड़, श्याम सुंदर राठौड़, भेरूलाल खिवेसरा, निलेश पगारिया, प्रमोद हिंगड, विजय कोठारी, मुकेश सिंघवी, गणपत डागलिया, सुरेश सिंघवी, रवि सियाल, भगवती कोठीफोड़ा, भेरूलाल लोढ़ा, सोहनलाल सियाल, हिम्मत कागरेचा, पारसमल तातेड,दिवेश सिंघवी, दिलीप साखँला, अशोक साखँला, सुरेश पामेचा, सुंदरलाल साखँला, मुकेश पामेचा, सुनील पामेचा, कांती लाल जैन, विकास कागरेचा, राजेंद्र पगारिया आदि सक्रिय है।
Next Story
Related News
X

