✕
खटीक समाज का सामूहिक विवाह समारोह 14 को
By EditorialPublished on
खटीक समाज (Khatik community) राष्ट्रीय एकता मंच की ओर से खटीक समाज का पहला निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह (mass wedding ceremony) 14 फरवरी बसंत पंचमी (Basant Panchami) पर होगा।

x
उदयपुर (वि)। खटीक समाज (Khatik community) राष्ट्रीय एकता मंच की ओर से खटीक समाज का पहला निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह (mass wedding ceremony) 14 फरवरी बसंत पंचमी (Basant Panchami) पर होगा।
अध्यक्ष शंकरलाल चौहान व प्रचार संयोजक आकाश बागड़ी ने बताया कि सामूहिक विवाह को लेकर गुरुवार को हाथीपोल स्थित ठाकुरजी मंदिर प्रांगण में समाज के 21 जोड़ों के लग्न पत्रिका लिखी गई। सभी जोड़ों के नम्बर व आवश्यक निर्देशन एवं जानकारी प्रदान की। युवा अध्यक्ष मनोज बागड़ी ने बताया कि सामूहिक विवाह को लेकर बसंत पंचमी 14 फरवरी बुधवार को सुबह 9 बजे ठाकुरजी मंदिर हाथीपोल से भव्य बारात निकलेगी जो विभिन्न मार्ग से होते हुए टॉउन हॉल स्थित नगर निगम प्रांगण में पहुंचेगी। उसके बाद सामूहिक वरमाला होगी।
उसके बाद जोड़े हिन्दू रीतिरिवाज से फेरे लेकर जन्म जन्मान्तर साथ रहने का वचन लेंगे। समाज को सामूहिक स्वामीवासल्य का आयोजन होगा। आकाश बागड़ी ने बताया कि गुरुवार को लग्न पत्रिका का विमोचन भी किया गया एवं कार्यकारिणी सदस्यों की टीमों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए जो अपने कार्य को मूर्त रूप देने में जुट गए। समारोह में उदयपुर, गुजरात, राजसमंद, फतहनगर, डबोक, भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़, गोगुन्दा सहित संभाग भर से जोड़ों ने पंजीकरण करवाया है। शंकर चौहान, मनोज बागड़ी, आकाश बागड़ी, सी. पी. चौहान, अरुण निमावत, राजेश बागड़ी, जगदीश तुसावड़ा, रमेश बंशीलाल, देवीलाल बंसीलाल, गोवर्धन पहाडिया आदि मौजूद रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
