✕
डोंबिवली में आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में स्वर्णिम इतिहास रचा गया
By EditorialPublished on
तेरापंथ धर्मसंघ (Terapanth religious organization) के एकादशम अधिशास्ता आचार्य महाश्रमण (Acharya Mahashraman) ने अपनी धवल सेना के साथ विशाल रैली के साथ डोंबिवली (Dombivali) में ग्यारह आचार्य के नाम से सजे भिक्षु द्वार से लेकर महाश्रमण द्वार 11 आकर्षक द्वार से भव्य स्वागत के साथ प्रवेश किया ।

x
मुंबई। तेरापंथ धर्मसंघ (Terapanth religious organization) के एकादशम अधिशास्ता आचार्य महाश्रमण (Acharya Mahashraman) ने अपनी धवल सेना के साथ विशाल रैली के साथ डोंबिवली (Dombivali) में ग्यारह आचार्य के नाम से सजे भिक्षु द्वार से लेकर महाश्रमण द्वार 11 आकर्षक द्वार से भव्य स्वागत के साथ प्रवेश किया ।
महावीर चौक पर ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों ने देश के सेनानी बन झाँकी प्रस्तुत कर ज्योतिचरण का स्वागत किया। रैली ने प्राचीन गणेश मंदिर से होकर जोशी हाईस्कूल में प्रवेश किया। संत से राष्ट्रीय संतजन, मी डोंबिवली आदि झांकी, आचार्य महाश्रमण के 50वें दीक्षा महोत्सव की रंगोली के साथ 50 ज्ञानार्थियों ने महाश्रमण अष्टकम का संगान कर भावपूर्ण स्वागत किया। तेरापंथी सभाध्यक्ष गणपत हिंगड ने डोंबिवली समाज की ओर से स्वागत किया। समस्त सभा संस्थाओं ने आचार्य महाश्रमण का जोरदार स्वागत मधुर गीतिका के साथ किया। महिला मंडल ने मधुर स्वर लहरियों से वर्धमान की गूंज फैलाई। कन्या किशोर मंडल ने अणुव्रत डिजिटल डिटॉक्स पर नाटक प्रस्तुत किया।
प्रथम दिवस पर आचार्य महाश्रमण ने वर्धमानता पर मंगल पाथेय देते हुए कहा कि धर्मसंघ में साधु साध्वियां वर्धमान बनें। संख्या ही नहीं, ज्ञान व गुणवत्ता की दिशा में वर्धमानता हो। उन्होंने भारत में नैतिक और आध्यात्मिक चेतना वर्धमान रहे ऐसी मंगलकामना की। साध्वीवर्या ने कहा कि अनुशासन और तेरापंथ धर्मसंघ की वर्धमानता का गहरा संबंध है। साधु साध्वियों और समणी वृंद की मधुर गीतिका का प्रस्तुतिकरण हुआ।
द्वितीय दिवस आचार्य महाश्रमण डोंबिवली पश्चिम के जनगणमन स्कूल में गए, जहां जीवन विज्ञान कक्ष और अणुव्रत कक्ष का अनावरण हुआ। उन्होंने प्रेरणा पाथेय प्रदान किया। सभा मंत्री जगदीश परमार ने कहा कि डोंबिवली की सड़क गली चौराहे आपके आगमन से पावन हुए हैं। अब हर साल चातुर्मास कराने की कृपा करावें।
महिला मंडल अध्यक्ष सीमा कोठारी, युवक परिषद अध्यक्ष ललित मेहता ने स्वागत भाषण दिया और मुनि अनुशासन तथा मुनि मृदुकुमार के प्रति मंगलकामना व्यक्त की। युवक परिषद और सभा ने गीत का संगान किया। ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों ने पंच परमेष्ठी पर आकर्षक प्रस्तुति दी और 108 संकल्पों की आध्यात्मिक माला भेंट की। डोंबिवली ज्ञानशाला की मुख्य प्रशिक्षिका मधु कोठारी समेत समस्त प्रशिक्षिकाओं ने गीतिका के माध्यम से पांडाल को वर्धमानमय बना दिया। मुख्य मुनि महावीरकुमार ने कहा कि वैराग्य श्रम और सहनशीलता से हमारा धर्मसंघ और अधिक वर्धमान बन सकता है। साध्वीप्रमुखा विश्रुत विभा ने कहा कि तेरापंथ धर्मसंघ की सशक्त आचार्य परंपरा ने इसे सिंचित कर प्रवर्धमान बनाया और यहां आने वाले हर सदस्य को जन्मघूंटी में ही अच्छे संस्कार दिए जाते हैं। गोटक संप्रदाय के जयेशचंद्र मसा डॉ सुपार्श्वचंद्र मसा साध्वी सुधा बाई ज्योत्सना बाई मसा श्रद्धा बाई मसा वंदना बाई मसा की भी मंगल सन्निधि में उपस्थित हुए। गुरुदेव के सानिध्य में बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन हुआ एवं सायंकाल में सामयिक अच्छी संख्या में श्रावक श्राविकाओं ने की।
जोशी हाईस्कूल के प्रांगण में आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में मेगा ब्लड डोनेशन केम्प आई चेकअप केम्प एवं आध्यात्मिक गेम्स आयोजित हुए। गुरुदेव, मुख्य मुनि प्रवर, प्रमुखा श्री और साध्वी वर्या ने डोंबिवली सभा भवन आइकॉन हॉस्पिटल और एटीडीसी के साथ जैन मंदिर का भी दौरा किया।
नव निर्मित कन्या सुरक्षा सर्कल का आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में केबिनेट मंत्री रविंद्र चव्हाण ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर निवर्तमान महिला मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सेठिया एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष तरूणा बोहरा की उपस्थिति रही। शिवसेना शहर प्रमुख राजेश मोरे ने वक्तव्य दिया। अणुव्रत टीम ने भी प्रस्तुति दी। गुरुदेव के प्रति एक दिवसीय अखंड वंदना में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी ने वंदना का उपहार भेंट किया।
जिस प्रकार से भगवान राम के आगमन पर अयोध्या को सजाया गया वैसे ही पूरी डोम्बिवली नगरी गुरुदेव के आगमन की खुशी में अलग ही सौंदर्य की छटा लिए हुए थी। साध्वीप्रमुखा विश्रुतविभा के सानिध्य में सास-बहू कार्यशाला का आयोजन महिला मंडल डोंबिवली ने किया। कन्या मंडल ने अनूठी आध्यात्मिक भेंटगुरु चरणों में प्रस्तुत की।
त्रिदिवसीय कार्यक्रम में चातुर्मास व्यवस्था समिति अध्यक्ष मदन तातेड़, मुख्य प्रबंधक मनोहर गोखरू, महामंत्री सुरेन्द्र कोठारी, महामंत्री महेश बाफना, कोषाध्यक्ष गौतम, युवक परिषद् के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कोठारी, राष्ट्रीय सहमंत्री भूपेश कोठारी, लक्की कोठारी, कोषाध्यक्ष नरेश सोनी, डोंबिवली प्रभारी महेश परमार, विकास कोठारी, अणुविभा के सहमंत्री मनोज सिंघवी, अणुविभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रताप दुग्गड, अणुव्रत अध्यक्ष मुंबई रोशन मेहता, जैन विश्व भारती के मंत्री सलिल लोढ़ा, महिला मंडल मुंबई अध्यक्ष विमला कोठारी, मंत्री संगीता चपलोत, प्रेमलता सिसोदिया, ज्ञानशाला आंचलिक संयोजिका अनीता परमार, सहसंयोजिका राजश्री कच्छारा, युवक परिषद डोंबिवली मंत्री राहुल कोठारी, महिला मंडल मंत्री अनिता धाकड़ की उपस्थिति रही। समस्त सभा संस्थाओं के श्रम से वर्धमान महोत्सव का रंग अलग रोशनी बिखेर रहा था। डोंबिवली तेरापंथ समाज के प्रत्येक कार्यकर्ता ने इस त्रिदिवसीय वर्धमान महोत्सव को ऐतिहासिक बनाया व इतिहास के स्वर्णिम पन्नों पर स्वर्णाक्षरों में अंकित किया, जो डोंबिवलीवासियों के स्मृति पटल पर अविस्मरणीय पल के रूप में अंकित हो गया।

Editorial
Next Story
Related News
X
