Pratahkal-Maharashtra-Mumbai-Property Tax
मुंबई । प्रॉपर्टी टैक्स (Property Tax) यह मुंबई (Mumbai) महानगरपालिका के लिये कमाई का एक अहम जरिया है। इस साल अब तक प्रॉपर्टी टैक्स के जरिये मुंबई मनपा ने 800 करोड़ रुपये की वसूली की है जबकि 31 मार्च से पूर्व करीब 3 हजार 700 करोड़ रुपये की वसूली करनी है और इसके लिये 9 लाख ग्राहकों को प्रॉपर्टी टैक्स के बिल भेजे गये हैं। इसी के मद्देनजर मनपा ने एक तरह से चेतावनी दी है कि 31 मार्च तक किसी भी स्थिति में प्रॉपर्टी टैक्स अदा करें अन्यथा एक अप्रैल से दो प्रतिशत जुर्माने की दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी। वर्ष 2023-24 के वित्त वर्ष में प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली में बड़ी गिरावट आई है। इस वित्तीय वर्ष में तकरीबन चार हजार पांच सौ करोड़ रुपये बतौर प्रॉपर्टी टैक्स प्राप्त होने की उम्मीद है। लेकिन अभी तक इसमें से मनपा को केवल 800 करोड़ रुपये ही प्रॉपर्टी टैक्स के तौर पर प्राप्त हुये हैं। यही वजह है कि अगले महीनेभर में 3 हजार 700 करोड़ रुपये की टैक्स वसूली करना आवश्यक हो गया है। इसके लिये मुंबई महानगरपालिका ने 500 वर्ग फीट और उससे कम क्षेत्रफल के मकानों को छोड़कर अन्य नौ लाख मकानों को दूसरी बार प्रॉपर्टी टैक्स के बिल भेजे गये हैं। प्रॉपर्टी टैक्स बिल की अदायगी के लिये 31 मार्च आखरी तारीख है। इसके बाद बिल भरनेवालों को दो प्रतिशत की दंडात्मक राशि अदा करनी होगी। अगर इस जुर्माने के बाद भी टैक्स अदायगी में बेपरवाही होती है तो जब्ती कार्रवाई की जा सकती है।

Editorial

Editorial

Next Story