Best from waste - Pratahkal
Jodhpur जोधपुर (कास)। नगर निगम दक्षिण और चित्रस्पर्श संस्था (Chitrasparsh Sansthan) के संयुक्त तत्वाधान में आईटीआई सर्किल (ITI Circle) के पास स्थित एक गार्डन में अनुपयोगी सामग्री से तैयार की गई आकर्षक कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया। बेहतर अंदाज में सजाई गई इस प्रदर्शनी की शहर वासियों ने दिल खोलकर सराहना की नगर निगम आयुक्त दक्षिण ने बताया कि आम जन में स्वच्छता का संदेश देने के लिए नगर निगम ने स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किए हैं। स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर एवं चित्रस्पर्श संस्थान के सदस्य दिव्यांशु (बेदी), कुशांग और आदर्श ने अपनी टीम के अन्य साथियों के साथ मिलकर कई आकर्षक डिजाइन बनाई है। स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर एवं चित्रस्पर्श संस्थान के सदस्य दिव्यांशु (वेदी), कुशांग और आदर्श ने अपनी टीम के अन्य साथियों के साथ मिलकर कई आकर्षक डिजाइन बनाई।
स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर एवं चित्रस्पर्श संस्थान के सदस्य दिव्यांशु ( वेदी), कुशांग और आदर्श ने अपनी टीम के अन्य साथियों के साथ मिलकर कई आकर्षक डिजाइन बनाई। नगर निगम दक्षिण की ओर से इन युवाओं को वेस्ट मटेरियल उपलब्ध कराया गया और इस वेस्ट मटेरियल से उन्होंने कचरे से तितली का निर्माण किया। इसमें साइकिल की टायरों, स्ट्रीट वेंडरों के कचरे के ठेले के टायरों, लकड़ी की टहनियों, स्प्रे पेंट, कार्डबोर्ड रोल और तारों का उपयोग किया गया साथ ही उन्होंने मृत पौधे के तने पर कागज की तितली से बना एक तितली गमला और एक बसकिंग बूथ भी स्थापित किया। इन कलाकृतियों के माध्यम से स्वच्छता ब्रांड ऐंबैस्टर ने अनुपयोगी पदार्थ को उपयोगी बनाने के लिए रिसाइकिल रीयूज और रिड्यूस तकनीक अपनाने एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया शहर वासियों ने अनुद्योगिक सामान के रीयूज, रिड्यूस और रिसाइकिल का संदेश देते हुए वेस्ट से बनाई गई इन आकर्षक कलाकृतियों को काफी पसंद किया।
Editorial

Editorial

Next Story