✕
जनसंघ के सदस्य के पौत्र के मकान का छज्जा किया पंचर
By EditorialPublished on
नगर निगम (Municipal council) ने मंगलवार को जनसंघ (Jan Sangh) के सदस्य रहे जगत सिंह झाला (Jagat Singh Jhala) के पौत्र के मकान की छत को पंचर कर दिया। निगम का कहना है कि मकान के प्रथम फ्लोर का छज्जा पास ही अन्य मकानों की अपेक्षा ज्यादा बाहर निकला था, इसी कारण पंचर किया गया। वहीं इस मकान की देखभाल कर रहे पूर्व विधायक के बेटे ने कहा कि मकान की रिपेयरिंग का काम चल रहा है और इसको लेकर पहले महापौर को नक्शा बताया था, इसके बाद ही काम शुरू किया गया था।

x
उदयपुर. नगर संवाददाता | नगर निगम (Municipal council) ने मंगलवार को जनसंघ (Jan Sangh) के सदस्य रहे जगत सिंह झाला (Jagat Singh Jhala) के पौत्र के मकान की छत को पंचर कर दिया। निगम का कहना है कि मकान के प्रथम फ्लोर का छज्जा पास ही अन्य मकानों की अपेक्षा ज्यादा बाहर निकला था, इसी कारण पंचर किया गया। वहीं इस मकान की देखभाल कर रहे पूर्व विधायक के बेटे ने कहा कि मकान की रिपेयरिंग का काम चल रहा है और इसको लेकर पहले महापौर को नक्शा बताया था, इसके बाद ही काम शुरू किया गया था।
जानकारी के अनुसार शिवाजी नगर में जनसंघ के सदस्य रहे जगत सिंह झाला के पौत्र कमलेन्द्र सिंह झाला (Kamalendra Singh Jhala) अपने मकान का रिनोवेशन करवा रहे है। उनका यह काम उनके ससुर और पूर्व में कांग्रेस से मावली विधायक रहे शिव सिंह चौहान के पुत्र गोपाल सिंह चौहान देख रहे है। बताया जा रहा है कि मकान के रिनोवेशन के दौरान प्रथम फ्लोर का छज्जा पास ही स्थित अन्य मकानों से बाहर निकाल दिया, जिस पर शिकायत की गई। शिकायत पर इन्हें एक नोटिस दिया गया और अपने स्तर पर हटाने के लिए कहा। इसके बाद भी काम नहीं रोकने पर मंगलवार को निगम का दस्ता यहां पर पहुँचा और अन्य मकानों की बिल्डिंग लाईन से बाहर निकले छज्जे को पंचर कर दिया और दस्ता यहां से चला गया। इधर इस मामले में मकान के काम की देख-रेख कर रहे गोपाल सिंह चौहान का कहना है कि इस मकान का नक्शा पूर्व में महापौर जीएस टांक को दिखाया था और मकान का कोई भी हिस्सा मकान की सीमा से बाहर सड़क पर नहीं निकाला है। इसके बाद भी मकान के हिस्से को पंचर कर दिया। मौके पर मौजूद पूर्व पार्षद अजय पोरवाल ने कहा कि महापौर कुछ दिनों के लिए बाहर गए हुए है और वर्तमान में जो महापौर का चार्ज संभाल रहे हे वह अपनी मनमारी कर रहे है और मकान के छज्जे को पंचर कर दिया, जो बिलकुल गलत है।
बापूबाजार में सड़कों पर रखा सामान जबत
इधर नगर निगम ने मंगलवार को शहर के प्रमुख बापूबाजार (Bapu Bazaar) में सड़को पर रखे सामान को जब्त किया। निगम का अतिक्रमण विरोधी दस्ता मंगलवार को निगम के ट्रेक्टर के साथ बापूबाजार में कार्यवाही शुरू की और बाजार में दुकानदारों द्वारा सड़क पर रखा जाने वाला सामान जब्त किया। निगम की टीम को काम करते देखकर दुकानदारों ने भी दुकान के बाहर रखा हुआ सामान पुनः अपनी दुकान में रखा।
अमृत नमकीन के सामने तोड़े छज्जो
इसी तरह निगम की अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने अमृत नमकीन के सामने स्थित दो दुकानों के बाहर टीन शेड़ लगाकर की जा रही दुकानदारी पर कार्यवाही करते हुए दोनों छज्जों को तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार यहां पर एक चाट पकौड़ी और गन्ने के ज्यूस की दुकान है। इन दोनों दुकानों के बाहर काफी आगे तक छज्जा लगा रखा है, जिस पर निगम की टीम ने इस छज्जे को तोड़ा।

Editorial
Next Story
Related News
X
