Sant Ravidas Janmostav
चित्तौड़गढ़ ( प्रातः काल संवाददाता)। जिला स्तर पर निर्मित संत शिरोमणि रविदास पैनोरमा मोहर मंगरी स्थित में संत रविदास सत्संग समिति (Sant Ravidas Satsang Committee) और बैरवा समाज के धर्म प्रेमी जनो द्वारा संत रविदास जन्मोत्सव (Sant Ravidas Janmostav) बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रभु लाल बैरवा व पुष्कर बैरवा ने बताया कि दुर्ग स्थित संत रविदास चरण पादुका का पूजन कार्यक्रम किया गया। बाबा रामदेव मंदिर से आरंभ होकर बाबा साहब अंबेडकर सर्किल एवं गांधीनगर में निकलता हुआ मोहर मंगरी तक जुलूस का समापन हुआ।
मंगरी प्रांगण पर एक आमसभा रखी संत शिरोमणि रविदास पैनोरमा मोहर गई, जिसकी अध्यक्षता सुरेंद्रसिंह जाड़ावत, मुख्य अतिथि सभापति संदीप शर्मा, विशिष्ट अतिथि रविराज सिंह जाड़ावत, शंभूलाल बैरवा, शंकर लाल बैरवा, हजारी लाल जटिया, नारायण दास बैरवा, गोवर्धन लाल, शंकर दास, माधव दास, काशीराम, बालुराम, हरीश, ओमप्रकाश जटिया आदि का माल्यार्पण व ऊपरना ओढाकर स्वागत किया गया। चंपालाल, बाबुलाल, नानुराम, रतन, शंकर लाल, चेतन, सत्यनारायण आदि ने भी संत रविदास के बारे में अपने विचार प्रकट किए।
Editorial

Editorial

Next Story