Pratahkal-Maharashtra/Mumbai/BMC-Property Tax bill
मुंबई । मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) (BMC) ने किसी भी तरह की दर वृद्धि किये बिना ही प्रॉपर्टी टैक्स (Property Tax) के नये बिल भेजना शुरु कर दिया है। दिसंबर में बीएमसी ने दर वृद्धि करते हुये प्रॉपर्टी टैक्स बिल जारी किये थे जिसका भारी विरोध हुआ था। इसके बाद अब बीएमसी ने बिना प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाये ही बिल भेजना शुरु किया है।
बीएमसी के मुताबिक, पूरे प्रॉपर्टी टैक्स के बिल का भुगतान 31 मार्च तक करना होगा। बीएमसी ने नागरिकों से ऑनलाइन भुगतान सुविधा का इस्तेमाल करते हुये टैक्स अदायगी समय पर करने की अपील की है। अब तक इस वित्तीय वर्ष में बीएमसी 708 करोड़ रुपये बतौर प्रॉपर्टी टैक्स वसूल चुकी है। प्रॉपर्टी टैक्स के बिल मनपा की वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं और बिल टैक्सपेयर्स को उनके मोबाइल फोन पर एसएमएस और व्हाट्सएप तथा ईमेल के जरिये भी भेजे जा रहे हैं। ऑनलाइन भुगतान की सुविधा चौबीस घंटे खुली है जबकि सभी वार्डों में सुबह 8 से रात 8 बजे के दरमियान मनपा सुविधा केंद्र में जाकर प्रत्यक्ष तौर पर भी बिल का भुगतान किया जा सकता है।

Next Story