Pratahkal-Maharashtra/Mumbai/Company Secretary
मुंबई । इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) की पेशेवर परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिये हैं। प्रोफेशनल और एक्जिक्युटिव परीक्षा (पाठ्यक्रम 2017 और 2022) इन दोनों परीक्षाओं के नतीजों का ऐलान किया गया है। एक्जिक्युटिव परीक्षा में नये पाठ्यक्रम आधारित परीक्षा में मुंबई (Mumbai) की विनिशा सिंह (Vinisha Singh) ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। प्रोफेशनल परीक्षा में मुंबई की ही मनीषा घोष ने टॉप किया है।
एक्जिक्युटिव परीक्षा के नये पाठ्यक्रम आधारित पर आधारित परीक्षा में राजस्थान की आर्या अग्रवाल और नुपूर सैनी ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रोफेशनल परीक्षा में मुंबई की मनीषा घोष ने देशभर में पहला जबकि अदिती जैन ने दूसरा स्थान हासिल किया है। मुंबई की खुशी जैन तीसरे स्थान पर रही है। परीक्षा के नतीजों को वेबसाइट पर भी प्रकाशित कर दिया गया है।

Editorial

Editorial

Next Story