✕
मधु कोड़ा की सांसद पत्नी गीता कोड़ा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में हुई शामिल
By EditorialPublished on
कांग्रेस (Congress) को सोमवार को झारखंड में भी करारा झटका लगा। यहां प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा (Geeta Koda ) कांग्रेस छोड़ भाजपा (BJP) में शामिल हो गईं। गीता कोड़ा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पांच हजार करोड़ के कोयला घोटाला मामले में आरोपित मधु कोड़ा (Madhu Koda) की पत्नी हैं। मधु कोड़ा झारखंड (Jharkhand) के एकमात्र ऐसे नेता हैं, जो निर्दलीय होने के बावजूद कांग्रेस व झामुमो के सहयोग से मुख्यमंत्री बने थे। कोयला घोटाले के आरोप में वह वर्ष 2013 से 2019 तक जेल में थे। फिलहाल वह

x
रांची (एजेंसी)। कांग्रेस (Congress) को सोमवार को झारखंड में भी करारा झटका लगा। यहां प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा (Geeta Koda ) कांग्रेस छोड़ भाजपा (BJP) में शामिल हो गईं। गीता कोड़ा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पांच हजार करोड़ के कोयला घोटाला मामले में आरोपित मधु कोड़ा (Madhu Koda) की पत्नी हैं। मधु कोड़ा झारखंड (Jharkhand) के एकमात्र ऐसे नेता हैं, जो निर्दलीय होने के बावजूद कांग्रेस व झामुमो के सहयोग से मुख्यमंत्री बने थे। कोयला घोटाले के आरोप में वह वर्ष 2013 से 2019 तक जेल में थे। फिलहाल वह जमानत पर हैं। रांची में गीता कोड़ा के भाजपा में शामिल होने के मौके पर मधु कोड़ा भी उनके साथ भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे।
गीता कोड़ा के भाजपा में शामिल होने से अब लोकसभा चुनाव में भाजपा सिंहभूम सीट को लेकर आशान्वित है। अभी गीता कोड़ा यहां की सांसद हैं, जबकि सीट कांग्रेस के खाते में है। झामुमो और कांग्रेस में सीटों को लेकर चल रही खींचतान में यह सीट भी फंसी थी। सिंहभूम सीट गठबंधन में झामुमो के खाते में जाने की आशंका को देखते हुए गीता कोड़ा ने भाजपा का ख किया। अब तय माना जा रहा है कि इस सीट से वही भाजपा की उम्मीदवार होंगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
गीता कोड़ा ने कांग्रेस पर लगाए आरोप
भाजपा में शामिल होते ही गीता कोड़ा ने कांग्रेस पर आरोप लगाए। उन्होंने भाजपा के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा, देश की जनता का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) पर विश्वास बढ़ता जा रहा है। वहीं कांग्रेस, झामुमो और राजद जैसी परिवारवादी पार्टियां भ्रष्टाचार व तुष्टीकरण में आकंठ डूबी हैं। कहा, पीएम मोदी के हाथ को मजबूत करने के लिए राज्य की 14 लोकसभा पर जीत दिलाने में वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।

Editorial
Next Story
Related News
X
