✕
शिक्षा सचिव ने आरकेएसएमबीके आकलन 2 का परिणाम जारी किया
By EditorialPublished on
Jaipur जयपुर (का.सं.)। स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department) के शासन सचिव (education secretary) नवीन जैन ने मंगलवार को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में में आरके एसएमबीके आकलन 2 (assessment 2) का परिणाम शिक्षक एप पर लाइव जारी किया जैन ने बताया कि राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम (आरकेएसएमबीके) (Rajasthan me badhte kadam) (RKSMBK) के अन्तर्गत आकलन 2 का आयोजन 6 व 7 फरवरी को किया गया था।

x
Jaipur जयपुर (का.सं.)। स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department) के शासन सचिव (Education Secretary) नवीन जैन ने मंगलवार को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में आरके एसएमबीके आकलन 2 (Assessment 2) का परिणाम शिक्षक ऐप पर लाइव जारी किया। जैन ने बताया कि राजस्थान में शिक्षा में बढ़ते कदम (Rajasthan Me Badhte Kadam – RKSMBK) के अंतर्गत आकलन 2 का आयोजन 6 व 7 फरवरी को किया गया था। आकलन 2 का परिणाम अभिभावक शाला दर्पण के शाला संवाद मॉड्यूल के माध्यम से देखा एवं डाउनलोड किया जा सकता है। ब्लॉक, जिला व संभाग स्तर के अधिकारी भी शाला दर्पण लॉगिन पर उपलब्ध रिपोर्ट के आधार पर त्वरित मॉनिटरिंग कर सकेंगे।
इस दौरान आरके एसएमबीके आकलन 2 के परीक्षा परिणाम पर चर्चा करते हुए जैन ने कहा कि एआई आधारित तकनीक के माध्यम से विभाग में कक्षा 3 से 8 तक के बच्चों की अंग्रेजी, हिन्दी व गणित के विभिन्न स्किल्स पर प्रदर्शन शिक्षक ऐप पर उपलब्ध कराया गया है। इसमें समग्र योग्यता चार्ट, प्रदर्शन, छात्र समूह की सिफारिशें, मुख्य दक्षताओं के लिए “कैसे पढ़ाएं” वीडियो और वर्कशीट सहित शिक्षण योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने विद्यालय स्तर पर टीचर एंगेजमेंट तथा पेरेंट एंगेजमेंट को और बढ़ाने के निर्देश दिए।
विभाग ने एआई तकनीक से 5 लाख ओसीआर शीट्स का विश्लेषण कर विस्तृत डेटा शिक्षक ऐप तथा सभी जिला व ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को शाला दर्पण लॉगिन पर उपलब्ध करवाया है। विभाग में कक्षा 3 से 8 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों का यह दायित्व है कि वे इस डेटा के आधार पर विभिन्न दक्षताओं में पिछड़ रहे बच्चों की क्षमताओं को बढ़ाने पर फोकस करें। प्रत्येक शिक्षक द्वारा बच्चों की क्षमता संवर्धन हेतु नियमित प्रयास किए जाएं। साथ ही अभिभावकों को बच्चों का रिपोर्ट कार्ड फोन पर देखने व डाउनलोड करने की प्रक्रिया से परिचित करवाना भी शिक्षकों का दायित्व है।
उन्होंने कहा कि आकलन 2 का परिणाम प्रत्येक बच्चे की डायरी में नोट किया जाए तथा माता-पिता के हस्ताक्षर अनिवार्य रूप से करवाए जाएं। विद्यार्थियों की डायरी तथा हॉलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड में नियमित प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आरकेएसएमबीके कार्यक्रम राज्य के सभी विद्यालयों की कार्य प्रणाली का हिस्सा बनना चाहिए। इसके लिए विभाग में कार्यरत प्रत्येक शिक्षक, कार्मिक व अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित कर सतत मॉनिटरिंग की जाए। वीसी में राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त अविचल चतुर्वेदी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा आशीष मोदी सहित निदेशालय व समग्र शिक्षा के अधिकारी, संभाग, जिला, ब्लॉक, पीईईओ स्तर के अधिकारी, बीसीजी तथा आरईआई पार्टनर्स उपस्थित रहे।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सकारात्मक माहौल बनाएं
स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए सकारात्मक माहौल बनाने में शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग तथा समग्र शिक्षा द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए उपलब्ध करवाई जा रही वर्कबुक, प्रश्न बैंक, विद्यार्थियों की डायरी, हॉलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड का नियमित व समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित किया जाए। शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों की क्षमताओं में अभिवृद्धि करना आवश्यक है। आकलन 2 के परिणाम जारी करते हुए जैन ने निर्देश दिए कि पीईईओ स्तर के अधिकारी अपने क्षेत्र के सभी शिक्षकों की बैठक लेकर परिणामों का विश्लेषण करें और आगामी योजना बनाएं। इसी प्रकार मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ब्लॉक स्तर पर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।

Editorial
Next Story
Related News
X
