vaishnav devi
उदयपुर (1 वि.) )। जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) के कटरा (Katra) के तर्ज पर उदयपुर (Udaipur) में भी मां वैष्णो देवी (Vaishno Devi) का भव्य मंदिर बनकर ई तैयार हो गया है जिसकी अखण्ड ज्योत के लिए र भक्तजन मंगलवार को कटरा के लिए रवाना हुए। वं राजस्थान सिन्धी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष व समाज प्रमुख हरीश राजानी ने बताया कि मंगलवार 27 मार्च को प्रातः 6 बजे उदयपुर रेलवे स्टेशन से जम्मू कश्मीर के कटरा में स्थित माता वैष्णों देवी की अमर ज्योत से ज्योत प्रज्वलित के लिए 100 से अधिक भक्तों का जत्था उदयपुर से रवाना हुआ सभी भक्त जन ट्रेन द्वारा अजमेर पहुंचे वहां से करीब 2 बजे जम्मू के लिए रवाना हुये व जम्मू से बस सभी बुधवार को कटरा पहुंचकर माता के दर्शन के लिए ने यात्रा प्रारंभ करेंगे। वहा से प्रज्ज्वलित ज्योत सड़क मार्ग से 2 मार्च शाम को शक्तिनगर स्थित सनातन मन्दिर पहुंचेगी। इस पवित्र ज्योत से मां वैष्णो मंदिर च देवी मंदिर स्थित नाथद्वारा रोड पर नवनिर्मित माँ र वैष्णो देवी मंदिर की ज्योत से जलाकर मंदिर में 3 मार्च को प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होगा। ट्रस्ट प्रमुख सुनील खत्री ने बताया कि सर्व समाज व जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक, शहर व ग्रामीण विधायक व प्रशासन अधिकारी को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया गया है। 3 मार्च को शहर में इस पवित्र ज्योत की शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो कि सुबह 10 बजे जगदीश मंदिर से शुरू होकर घंटाघर, हाथीपोल, चेतक सर्कल, पंचवटी होते हुए फील्ड क्लब में पहुंचेगी उसके बाद दोपहर एक बजे तक पवित्र ज्योत माँ वैष्णो देवी मंदिर नाथद्वारा रोड स्थित पर पहुंचेगी जहां सभी भक्तजनों की महा प्रसादी रहेगी। शोभायात्रा को ऐतिहासिक यात्रा बनाने के लिए जगदीश मन्दिर से पवित्र अखण्ड ज्योत शोभायात्रा में दिल्ली से 21 कलाकारों का विशेष ग्रुप आ रहा है जो पूरे मार्ग पर शिव तांडव, मातारानी व अन्य आर्कषण प्रस्तुति देंगे साथ ही सर्व समाज द्वारा जगह जगह शोभायात्रा के लिए स्वागत द्वार लगाये जायेंगे।
Editorial

Editorial

Next Story