Pratahkal-Data Theft-Fraud
मुंबई । मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने खास तौर पर अपने ग्राहकों के केवाईसी डिटेल्स के डाटा चोरी (Data Theft) के आरोप में स्टील कंपनी के दो पूर्व कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने अपने पूर्व नियोक्ता कंपनियों के कम्प्यूटर्स से डाटा हटाने के बाद अपना मालिकाना उद्यम शुरू किया था। आरोपियों के इस डाटा चोरी के चलते उनकी पूर्व कंपनी को काफी बड़ा वित्तीय नुकसान हुआ है। आरोपियों के नाम रवि शाह और राहुल शाह हैं। ऐस्टीरोन स्टील के मालिक हरीश चंदन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की है। चंदन ने पिछले सप्ताह ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस अब आरोपियों के तीसरे भाई यश शाह की भी इस मामले में तलाश कर रही है।

Next Story