✕
कैरी मिनाटी की हुई बॉलीवुड में एंट्री ?
By EditorialPublished on
एकता कपूर इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म 'लव, सेक्स और धोखा' के सीक्वल की तैयारी में जुटी हुई हैं। इसी बीच फिल्म की कास्ट को लेकर कुछ चौंकाने वाली खबरें सामने आ रही हैं। अब फिल्म में कैरी मिनाटी की एंट्री के कयास लगाए जा रहे हैं।

x

एकता कपूर इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म 'लव, सेक्स और धोखा' के सीक्वल की तैयारी में जुटी हुई हैं। इसी बीच फिल्म की कास्ट को लेकर कुछ चौंकाने वाली खबरें सामने आ रही हैं। अब फिल्म में कैरी मिनाटी की एंट्री के कयास लगाए जा रहे हैं। साल 2010 में आई 'लव सेक्स और धोखा' के साथ एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स ने पूरे देश में धूम मचा दी थी। वहीं अब फेमस यूट्यूबर कैरी मिनाटी फिल्म के सीक्वल में एंट्री ले सकते हैं। अपने बोल्ड, रीलेट करने वाले और अलग तरह के सब्जेक्ट के साथ, यह फिल्म उस समय के लिए एक पार्थ ब्रेकर कंटेंट के रूप में उभरकर सामने आई थी, इतना ही नहीं यह जनरेशन के लिए एक कल्ट फिल्म बन गई। वह फिल्म अपनी तरह की एक क्राइम थ्रिलर थी, ऐसे में अब मेकर्स अगले पार्ट यानी 'लव, सेक्स और धोखा 2' की तैयारी कर रहे हैं, जिसका दर्शकों द्वारा बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।
फिल्म के बारे में अब तक किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है, ना ही कास्ट के बारे में कुछ भी बताया गया है। लेकिन सुनने में आया है कि फिल्म की एक कहानी एक गेमर की होगी। दिलचस्प बात यह है कि मेकर्स फिल्म के लिए यंग इंटरनेट सेंसेशन अजय नागर को लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, जिन्हे फैंस के बीच कैरी मिनाटी के नाम से जाना जाता है। अफवाह यह है कि यह कहानी कैरी मिनाटी की असल जिंदगी से प्रेरित होगी। ऐसे में कहा जा सकता है कि, हम उन्हें उन्ही की भूमिका को निभाते हुए देखेंगे। 'लव, सेक्स और धोखा 2' के मेकर्स ने हाल ही में नए मोशन पोस्टर में इसकी अनोखी दुनिया की झलक दिखाई थी।
Next Story
Related News
X

