✕
यामी गौतम स्टारर आर्टिकल 370 गल्फ देशों में हुई बैन
By EditorialPublished on
Article 370 यामी गौतम (Yami Gautam) स्टारर एक्शन पॉलिटिकल थ्रिलर (political thriller) आर्टिकल 370 (Article 370) गल्फ देशों (gulf countries) में बैन कर दी गई है।

x

Article 370 मुंबई ( कार्यालय संवाददाता) । यामी गौतम (Yami Gautam) स्टारर एक्शन पॉलिटिकल थ्रिलर (political thriller) आर्टिकल 370 (Article 370) गल्फ देशों (gulf countries) में बैन कर दी गई है। आर्टिकल 370 इस तरह की सेंसरशिप (censorship) का सामना करने वाली साल की दूसरी फिल्म है। इससे पहले ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फाइटर पर यूएई छोड़कर बाकी सभी गल्फ देशों में बैन लगा दिया गया था।
आदित्य सुहास जामभले (Aditya Suhas Jambhale) के डायरेक्शन (direction) में बनी फिल्म आर्टिकल 370 राजनीतिक मुद्दों को गहराई से दिखाती है। ये फिल्म जम्मू- कश्मीर को मिले स्पेशल स्टेटस को रद्द करने के पीएमओ फैसले पर आधारित है। फिल्म में ऐसे कई मुद्दे दिखाए गए हैं, जिससे लोग आज दिन भी अनजान हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है, लेकिन बहरीन, कुवैत, इराक, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में बैन कर दी गई है।
ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद गल्फ देशों और बॉलीवुड के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। खबरों के मुताबिक, भारतीय सिनेमा के इन देशों में बहुत सारे फैंस हैं। आर्टिकल 370 और फाइटर जैसी फिल्मों के बैन होने के बाद बड़ा सवाल उठने लगा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फिल्म का जिक्र किया था.
आर्टिकल 370 में यामी गौतम ने जूनी हकसर नाम की इंटेलिजेंस ऑफिसर का किरदार निभाया है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने एक भाषण में इस फिल्म का जिक्र भी किया था। उन्होंने कहा था- मैंने सुना है कि इस हफ्ते आर्टिकल 370 पर एक फिल्म रिलीज होने जा रही है... यह अच्छी बात है, क्योंकि इससे लोगों को सही जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
आर्टिकल 370 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। 3 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने पहले दिन देशभर में 6 करोड़ 12 लाख रूपए का बिजनेस किया था। वहीं फिल्म ने वीकेंड पर दुनियाभर में तकरीबन 34.71 करोड़ रूपए का कलेक्शन कर लिया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
