✕
तोलानी वाणिज्य महाविद्यालय (स्वायत्त), अंधेरी
By EditorialPublished on
३० जनवरी, २०२४, तोलानी वाणिज्य महाविद्यालय (स्वायत्त) में वार्षिक अंतरमहाविद्यालयीन सांस्कृतिक उत्सव “टैलेंज़ीया १६” (TALENZZIAA 16) का आयोजन किया गया।

x

३० जनवरी, २०२४, तोलानी वाणिज्य महाविद्यालय (स्वायत्त) में वार्षिक अंतरमहाविद्यालयीन सांस्कृतिक उत्सव “टैलेंज़ीया १६” (TALENZZIAA 16) का आयोजन किया गया। प्रातः ८ बजे टैलेंज़िया का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय, उपप्राचार्य महोदया, शिक्षक गण और सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति के उपरांत प्रार्थना के साथ किया गया। हर वर्ष की भांति, इस वर्ष भी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। नृत्य, संगीत, कविता, कैरम, शतरंज आदि प्रतियोगिताओं से लेकर व्यापार, मधुबनी कला जैसी अन्य रोचक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्रों का उत्साह बढ़ाने, जाने माने संगीतकार और गीतकार अकासा और आसा सिंग भी मौजूद थे।
इस वर्ष “टैलेंज़ीया” उत्सव का विषय “Hometown Glory : The Saga of Victories” था, जिसमें भारत की सभी सफलताओं का जश्न मनाया गया।

मुंबई के कई कनिष्ठ और वरिष्ठ महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और टैलेंज़िया को सफल बनाया। कार्यक्रम का अंत सभी विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ-साथ उनके जोश और उत्साह की सराहना करते हुए शिक्षकों द्वारा किया गया।


Editorial
Next Story
Related News
X
