Inauguration of HPCL LPG plant Pratahkal
वाराणसी। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Hindustan Petroleum Corporation Limited) एक महत्वपूर्ण अवसर का साक्षी बना, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने एचपीसीएल वाराणसी (HPCL Varanasi) एलपीजी (LPG) भराई संयंत्र का उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में संयंत्र की भूमिका पर जोर देते हुए, नई खोज और पर्यावरण संधारणीयताके प्रति एचपीसीएल की प्रतिबद्धता की सराहना की।
लगभग 27.63 एकड़ भूमि पर निर्मित संयंत्र की लागत 214.37 करोड़ रुपए है। यह संयंत्र उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के उपभोक्ताओं की विविध जरूरतों को पूरा करने में विभिन्न क्षमताओं के सिलिंडर भरने में सक्षम है।
Editorial

Editorial

Next Story