Cocktail collection
Jaipur जयपुर (कास)। रंग-बिरंगी लाइटों की रोशनी के बीच डीजे विशाल के कॉम्बिनेशन में चले हाईवोल्ट म्यूजिक की धुनों पर कैटवॉक करती मॉडल्स ने अपनी दिलकश अदाओं के साथ ही कॉकटेल पार्टीवियर कलेक्शन (cocktail collection) पेश किया। अवसर था शनिवार को होटल रॉकलैंड में आयोजित प्री लुक लॉन्च सेरेमनी 'बूज अप इन फैशन' ('Booze-up in Fashion') का।
पिंक कॉन्सेप्ट्स की ओर से 10 मार्च 2024 को आयोजित की जाने वाली 'वन नाइट फैशन सीकवेंसेज एंड अवॉर्ड फेलिसिटेशन' की कड़ी में यह प्री लुक लॉन्च हुआ। कार्यक्रम में 25 मॉडल्स ने फैशन किंग लेबल के डिजाइनर भरत जैसवानी का शॉर्ट वन पीस और लॉन्ग कॉकटेल पार्टी ड्रेसेस का लेटेस्ट कलेक्शन शोकेस किया। इस मौके पर पिंक कॉन्सेप्ट्स के डायरेक्टर अमन वर्मा, एचकेटी परफ्यूम्स के डायरेक्टर हरीश टहिलयानी, वैश्वी मल्टीवेंचर्स के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर दीपक कुमार, जलसा इवेंट्स से मैडी, बॉलीवुड फैशन डिजाइनर संजय शर्मा, अजरा बैग्स के डायरेक्टर विशाल गोयल, रिद्धि एंटरटेनमेंट के डायरेक्टर लोकेंद्र प्रताप सोलंकी विशेष रूप से मौजूद थे।
Next Story