✕
'डॉन 3' में एक्शन मोड में दिखेंगी कियारा अडवाणी
By EditorialPublished on
काफी लंबे समय के बाद फरहान अख्तर ने अपनी फिल्म 'डॉन 3' (Don 3) के लिए कियारा अडवाणी (Kiara Advani) को लीड रोल में चुन लिया है। कियारा 'डॉन 3' में एक्शन और रोमांस दोनों करते दिखाई देंगी।

x
काफी लंबे समय के बाद फरहान अख्तर ने अपनी फिल्म 'डॉन 3' (Don 3) के लिए कियारा अडवाणी (Kiara Advani) को लीड रोल में चुन लिया है। कियारा 'डॉन 3' में एक्शन और रोमांस दोनों करते दिखाई देंगी। खुद डायरेक्टर फरहान अख्तर ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। बता दें, ये खबर जब सोशल मीडिया पर आई थी तब से ही कियारा अडवाणी के फैस रणवीर सिंह और कियारा को साथ में देखना चाहते थे और फैंस के दिल की बात फरहान अख्तर से सुन ली। वहीं, प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान के फैंस ने इस पर नाराजगी जताई है उनका कहना है कि रणवीर सिह और कियारा दोनों किंग खान और प्रियंका चोपड़ा को बीट नहीं कर पाएंगे। कियारा आडवाणी, जो अपनी अदाएं और शानदार एक्टिंग के लिए ज जानी जाती हैं।
अब वह डॉन की दुनिया में एक्शन का तड़का लगाएंगी। कियारा फिल्म में रोमा का किरदार निभाएंगीं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को आखिरी बार फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में देखा गया था। वो पहली बार रणवीर सिंह के अपोजिट काम करती हुई नजर आएंगीं।
Next Story
Related News
X

