Esha Deol shared her new look on social media - Pratahkal
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बड़ी बेटी और माम एक्ट्रेस एशा देओल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने आधिकारिक तौर पर पति भरत तख्तानी से अलग होने का एलान किया था। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस सेपरेशन के बाद पहली बार पब्लिक में नजर आई थीं। अब उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। एशा देओल और भरत तख्तानी के अलग होने की खबरें पिछले काफी हफ्तों से मीडिया की गलियारों में घूम रही थी, लेकिन सिर्फ अफवाहों में, लेकिन कहते है ना कि अगर धुआं उठ रहा है, तो आग भी लगी होगी।
एशा देओल ने कुछ दिनों बाद खुद ही पति भरत तख्तानी से अलग होने की घोषणा कर दी। हाल ही में एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं, जब वो रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी में शामिल होने के लिए गोवा रवाना हो रही थीं। वहीं, अब उन्होंने अपनी एक सन किस्ड फोटो पोस्ट की है, सेपरेशन का एलान करने के बाद ये उनका पहला पोस्ट है। एशा देओल फोटो में कैप के साथ ब्लैक ड्रेस पहने कार में बैठी हुई दिख रही हैं और उनके चेहरे पर सूरज की रोशनी पड़ रही है।
Editorial

Editorial

Next Story