Bollywood Actress Anushka Sharma after child  - Pratahkal
बॉलीवुड एक्ट्रेस (Bollywood Actress) अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने हाल ही अपने दूसरी बार मां बनने की गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया था। सेकंड चाइल्ड के इस दुनिया में आने की खुशखबरी सामने आने के बाद एक्ट्रेस के आगे बधाईयों का तांता लग गया है। हालांकि, इस खुशखबरी के बीच अनुष्का का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा कहा है, जो उनके फैंस को झटका दे सकता है। अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की लीडिंग एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 'जब तक है जान', 'रब ने बना दी जोड़ी', 'ऐ दिल है मुश्किल' जैस कई हिट फिल्मों में अपना एक्टिंग टैलेंट दिखाया है। फैंस उन्हें स्क्रीन पर देखना पसंद करते हैं, लेकिन अब लगता है कि एक्ट्रेस एक्टिंग से अलविदा करने वाली हैं। यह हम नहीं, खुद अनुष्का शर्मा ने कहा है। एक्ट्रेस ने आज से 11 साल पहले सिमी गरेवाल को इंटरव्यू दिया था। यहां अनुष्का ने अपनी जिंदगी से जुड़ी तमाम बातें बताईं। इसी इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा कि था वह बच्चे करने के बाद शायद काम न करें। अनुष्का ने सिमी गरेवाल शो में अपनी लाइफ में शादी के महत्व के बारे में बात की थी। साथ ही बच्चे पैदा करने और करियर से ब्रेक लेने की बात भी कही थी। उनसे पूछा गया था कि शादी उनके लिए कितनी महत्वपूर्ण है? इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया था, "बहुत ज्यादा। मैं चाहती हूं कि बच्चे पैदा करूं। मैं शादी करना चाहूंगी, बच्चे पैदा करना चाहूंगी और इसके बाद शायद मैं काम न करना चाहूं।"

एक्ट्रेस ने रखा है बेटे का ये नाम

अनुष्का और विराट ने बेटे का नाम अकाय रखा है। इसका मतलब होता है- शाइनिंग मून। अनुष्का के दोबारा मां बनने के साथ ही बेटे का यह यूनिक नाम भी चर्चा में बना हुआ है।
Editorial

Editorial

Next Story