Pratahkal-Devendra Fadnavis
मुंबई । देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने एक कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) की तैयारियों को लेकर कहा कि चुनौतियां तो हैं लेकिन हम पहले से बेहतर करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव में पिछले प्रदर्शन से बेहतर करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। पहले के दो बार के परफॉर्मेंस से नीचे नहीं आएंगे। सभी 48 सीटों पर हम बेहतर करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि दिल्ली जाने का कोई मन नहीं है। मुंबई (Mumbai) का मौसम दिल्ली (Delhi) से भी अच्छा है।
पॉलिटिक्स में इश्यू होते हैं लेकिन 25 साल जिनके साथ दुख सुख बांटा। जब ऐसे लोग आपकी पीठ में खंजर मारते हैं तो दिल टूटता है। एकनाथ शिंदे
(Eknath Shinde
की शिवसेना (Shivsena) के साथ हमारा गठबंधन इमोशनल गठबंधन है। अजीत पवार (Ajit Pawar) के साथ हमारा गठबंधन स्ट्रैटजिक है।
अशोक च्वहाण (Ashok Chavan) के बीजेपी (BJP) में शामिल होने के सवाल पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि देश में कांग्रेस की परिस्थिति खराब है। राजनीति में काम करते हुए हर व्यक्ति को अपने भविष्य की चिंता भी होती है। ऐसे कई लोग सोचते हैं कि मोदी जी इतनी तेजी से विकास कर रहे हैं तो वो हमसे जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
देवेंद्र फडणवीस ने ये भी कहा कि बीजेपी का कार्यकर्ता ही पार्टी का असेट है। कार्यकर्ताओं की बदौलत बीजेपी आगे बढ़ रही है। राष्ट्रवाद को मंडित करने वाले मोदी जी को तीसरे बार प्रधानमंत्री बनाना है इसलिए पार्टी के कार्यकर्ता हर स्थिति में काम करना चाहते हैं। चुनाव के दौरान भाषणों में मैं 90 फीसदी क्या किया इस पर बोलता हूं। राजनीति को लेकर बहुत कम बोलता हूं।
Editorial

Editorial

Next Story