Pratahkal-तेरापंथ महिला मंडल-ठाणे-Terapanth Mahila Mandal-Thane
मुंबई । तेरापंथ महिला मंडल, (Terapanth Mahila Mandal) ठाणे (Thane) की कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष मीनाक्षी श्रीश्रीमाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखिया मांडोत, मंत्री भारती ओस्तवाल, उपाध्यक्ष सीमा साँखला, कोषाध्यक्ष मधु मेहता, सीमा वागरेचा, संगठन मंत्री पुष्पा श्रीश्रीमाल, प्रचार मंत्री लीला सिंघवी एवं कार्यकारिणी ने शपथ ली। उसके पश्चात ननद भाभी कार्यशाला का आयोजन किया गया। शुरुआत रमिला ब़डाला, अनिता धारीवाल व सपना डागलिया ने नमस्कार महामंत्र से की। निर्णायक जिगना शाह तथा ममता मेहता थे। प्रतियोगिता में बेस्ट प्रस्तुति में प्रथम देवीबाई सिंघवी, रेश्मा राठौड, द्वितीय जोड़ी वीणा सेठिया, संतु झाबक तथा बेस्ट ड्रेसिंग में प्रथम वीणा सेठिया, संतु झाबक, द्वितीय जोड़ी संगीता चंडालिया, कल्पना जैन को मिला । प्रोत्साहन पुरस्कार प्रमिला सिंघवी, शीतल सिंघवी को मिला। आभार ज्ञापन सुखिया मांडोत और संचालन भारती ओस्तवाल ने किया।

Next Story