SMS Hospital
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) की राजधानी जयपुर (Jaipur) के एसएमएस हॉस्पिटल (SMS Hospital) में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एक मरीज की गलत ब्लड चढ़ाने (wrong blood transfusion) से मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया और धरने पर बैठ गए। परिजनों ने दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार, बांदीकुई निवासी सचिन शर्मा को एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सचिन का ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव था, लेकिन इलाज के दौरान उसे एबी पॉजिटिव ब्लड चढ़ा दिया गया। इससे युवक की दोनों किडनी खराब हो गई और शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।
मौत के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। दोषियों पर कार्रवाई, मुआवजे और एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर परिजन एसएमएस अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे परिजनों से मिलने सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा और हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य भी पहुंचे।
भाजपा विधायक ने धरने पर बैठे परिजनों से बातचीत की। फिर विधायकों के हस्तक्षेप के बाद एसएमएस अस्पताल पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई। मामले में एसएमएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजीव बगरहट्टा ने बताया कि हमने मामले की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड बनाया है। बोर्ड की रिपोर्ट के बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी। अब तीन डॉक्टर को एपीओ और एक नर्सिंग अधिकारी के सस्पेंड कर दिया गया है।
Editorial

Editorial

Next Story