✕
मेटल कारोबारी का पांच लाख का माल बेचकर नौकर फरार
By EditorialPublished on
गिरगांव (Girgaon)इलाके में एक नौकर ने अपने कारोबारी मालिक (Metal Businessman) का सवा पांच लाख रुपये का माल बेच दिया और फरार हो गया। वी.पी. रोड पुलिस ने गबन और ठगी (Faraud) का मामला दर्ज किया है।

x

मुंबई । गिरगांव (Girgaon)इलाके में एक नौकर ने अपने कारोबारी मालिक (Metal Businessman) का सवा पांच लाख रुपये का माल बेच दिया और फरार हो गया। वी.पी. रोड पुलिस ने गबन और ठगी (Faraud) का मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, सात रास्ता इलाके में रहनेवाले मिलन जैन (24) का मेटल का कारोबार है। 23 दिसंबर से 3 जनवरी 2024 के बीच उनके नौकर ने उनके साथ ठगी की यह वारदात की है। नौकर का नाम रमेशकुमार कृष्णराम देवाशी (32) है। देवाशी के पास जैन ने भरोसे के साथ लॉकर की चाबियां दे रखी थीं। देवाशी ने इस भरोसे का गलत फायदा उठाते हुये दो लाख रुपयों का गबन किया। साथ ही, उसने खरीदी का कोई आर्डर नहीं होने के बावजूद गोदाम से 3 लाख रुपये का मेटल का माल मंगाया और उसे बेच दिया। यह सारी रकम लेकर देवाशी फरार हो गया। मेटल कारोबारी जैन को पांच लाख 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story
Related News
X

