chemical tanker
Udaipur उदयपुर. नगर संवाददाता | जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र (Gogunda Police Station) में उदयपुर- 13 पिंडवाडा हाईवे (Pindwara Highway) पर भादवी गुड़ा के समीप गैस (gas) और केमिकल (chemical) से भरे टैंकर (tanker) में भिंडत (collided) हो गई। इसमें गैस टैंकर के केबिन में फंसे चालक की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दूसरे टैंकर का चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार भादवी गुड़ा के लंबे ढलान में एक एसिड से भरा टैंकर रोड किनारे खड़ा था। तभी पीछे से तेज गति से आए एचपी गैस से भरे टैंकर चालक ने अपना संतुलन खो दिया और एसिड के टैंकर से जाकर टकरा गया। इसमें गैस टैंकर चालक हरिशंकर पुत्र रमाशंकर गुर्जर निवासी धामुकला सवाई माधोपुर केबिन में बुरी तरह फंस गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वही एसिड टैंकर के पीछे से टक्कर लगने से टैंकर आगे एक डिवाईडर से टकरा गया। इसमें चालक हरिशचंद निवासी खुणादरी खेरवाड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद हाईवे पर आफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर आसपास के ग्रामीणों के साथ राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलने पर गोगुंदा थाने के एएसआई विनाश कुमार सहित जाब्ता मौके पर पहुंचा। वहीं हाईवे पेट्रोलिंग टीम के साथ 108 एम्बुलेंस और हाईवे एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद गोगुंदा से उदयपुर जाने वाला हाईवे मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की सहायता से गंभीर रूप से घायल हुए चालक को एमबी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, वहीं चालक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया। इधर हादसे की सूचना पर एडिशनल एसपी रजत बिश्नोई, गोगुंदा तहसीलदार ओमसिंह लखावत व भू अभिलेख अधिकारी राजेश दमानी मौके पर पहुंचे। हाईवे के डिवाइडर के समीप खड़े एसिड के टैंकर को रोड किनारे खड़ा करवाया। पुलिस ने टैंकरों के मालिक व परिजनों को हादसे की सूचना दी।
Editorial

Editorial

Next Story