Pratahkal-online share trading-Fraud
मुंबई । महाराष्ट्र पुलिस (Maharashtra Police) ने नवी मुंबई (Mumbai) में एक 40 वर्षीय महिला से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग (online share trading) धोखाधड़ी मामले में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि महिला से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में कथित तौर पर 1.92 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने न्यू पनवेल की रहने वाली महिला से उसके निवेश पर उच्च रिटर्न का वादा किया और उसे ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में शामिल किया।
करोड़ों रुपये की ठगी
साइबर पुलिस ने बताया कि महिला ने दिसंबर 2023 से आरोपी के कहने पर विभिन्न बैंक खातों में 1,92,82,837 रुपये की राशि भेज दी, लेकिन बाद में उसे पैसा वापस नहीं मिला। महिला ने जब इस पर आरोपितों से सवाल किया, तो उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया।
Editorial

Editorial

Next Story