Pratahkal-Rajasthan-Shrinathji
मुंबई । राजस्थान (Rajasthan) के राजसमंद (Rajsamand) जिले की प्रसिद्ध धर्मनगरी श्रीनाथजी (Shrinathji) में श्रीनाथ पुरम-1 आवासीय कॉलोनी का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर मुंबई (Mumbai) से आये विशाल बाबा की उपस्थिति में मंत्रोच्चार के साथ शिलान्यास किया गया। नाथद्वारा शहर के सबसे पुराने व्यावसायिक घराने, श्रीनाथ सॉलिटेयर ग्रुप के उपक्रम श्रीनाथ सॉलिटेयर इंफ्रा द्वारा निर्माणाधीन इस प्रीमियम प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए प्रकाशचंद्र काबरा ने बताया कि हम इस शहर में मुंबई दिल्ली (Mumbai-Delhi) जैसी अत्याधुनिक कॉलोनी का निर्माण करना चाहते हैं। इसी क्रम में हमारा यह पहला प्रयास है। काबरा ने कहा कि प्रोजेक्ट में अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। पूरे प्रोजेक्ट की अच्छी कनेक्टिविटी के लिए 30 और 40 फ़ीट की दो सीसी रोड है। परिसर के मुख्य द्वार पर फाउंटेन सर्किल बनाया गया है। तमाम रहवासियों के लिए सुंदर मंदिर का निर्माण किया गया है। गजिबो व गार्डन भी बनाया जा रहा है। प्रोजेक्ट में बंगलो प्लान में फर्नीचर के साथ तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं। बंगलों में लगने वाले तमाम प्रोडक्ट प्रीमियम ब्रांड के हैं। इसके साथ ही कंपनी के कपिल छाजेड़ ने अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि कंपनी अपनी साख को कायम रखते हुए इंफ्रा सेक्टर में एक नया आयाम स्थापित करेगी। उद्घाटन के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने अपने सपनों के घर बुक करवाए।

Editorial

Editorial

Next Story