sandesh khali
कोलकाता (एजेंसी)। भाजपा (BJP) ने गुरूवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर एक डॉक्यूमेंट्री जारी की है। इस डॉक्यूमेंट्री में पश्चिम बंगाल (West Bengal) के संदेशखाली (Sandeshkhali) में जमीन कब्जाने और महिलाओं के खिलाफ यौन शोषण के मामलों को उजागर करने का दावा किया गया है। भाजपा ने एक्स हैंडल पर जारी इस 20 मिनट की डॉक्यूमेंट्री के साथ कैप्शन में लिखा, एक सच्चाई जो आपको हैरान कर देगी। एक सच्चाई जो हमें दर्द देती है और एक सच्चाई जो हमारी अंतरआत्मा को झकझोरती है। संदेशखाली की सच्चाई को ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) छिपाने की कोशिश कर रही हैं।
भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार को घेरा
डॉक्यूमेंट्री में संदेशखाली की कुछ महिलाएं उन कथित अपराधों के बारे में बात कर रही हैं जो उनके साथ हुए थे। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि किस तरह से उनकी जमीन टीएमसी (TMC) नेताओं ने कब्जाई और उनका यौन शोषण किया। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने पुलिस से अपने साथ ही ज्यादती की शिकायत की तो पुलिस ने भी आरोपियों से ही बात करके मामले को निपटाने की सलाह दी।
भाजपा ने संदेशखाली मुद्दे पर ममता बनर्जी सरकार को घेर लिया है। वहीं ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने आरोपों के पीछे भाजपा का हाथ होने का आरोप लगाया।
Editorial

Editorial

Next Story