Jodhpur Development Authority
जोधपुर (कास) । आयुक्त जोधपुर विकास प्राधिकरण (Jodhpur Development Authority) उत्साह चौधरी के निर्देशानुसार अतिक्रमण निरोधक दस्ते (anti encroachment squad) द्वारा नियमित रूप से अवैध निर्माणों, सड़क मार्गाधिकार के अतिक्रमणों सहित अन्य विभिन्न अतिक्रमणों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। प्राधिकरण दस्ते द्वारा बुधवार को ग्राम चौखा (village Chowkha) के खसरा संख्या 827/650 एवं खसरा संख्या 16 में प्राधिकरण की भूमियों पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमणों को ध्वस्त कर हटाया गया।
उपायुक्त जोन 4 श्रवणसिंह राजावत एवं मुख्य नियंत्रक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र दिवाकर के निर्देशानुसार दस्ते द्वारा ग्राम चौखा का मौका निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खसरा संख्या 16 में प्राधिकरण की भूमि पर भिन्न-भिन्न स्थानों पर लगभग 3 बीघा भूमि पर पत्थरों व फचरों से निर्मित दीवार, पत्थरों की लाईनिंग कर प्लॉटिंग के रूप में अवैध रूप से अतिक्रमण किया हुआ पाया गया साथ ही देशी बबूल डालकर रास्ते को अवरूद्ध किया हुआ पाया गया। इसी प्रकार ग्राम चौखा के खसरा संख्या 827/650 में भी प्राधिकरण की भूमि पर अवैध रूप से पक्के निर्माण कर अतिक्रमण किए हुए पाए गए।
दस्ते द्वारा उक्त अवैध एवं अनाधिकृत अतिक्रमणों को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त कर हटाया जाकर प्राधिकरण की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया एवं रास्ते की भूमि से अतिक्रमण हटाते हुए आवागमन सुचारू किया गया। उक्त कार्यवाहियों के दौरान पुलिस निरीक्षक दक्षिण जोगेन्द्रसिंह चौधरी, प्रवर्तन अधिकारी उत्तर प्रवीण गहलोत, भू-अभिलेख निरीक्षक पृथ्वीदान चारण, प्रवर्तन निरीक्षक पश्चिम अनिल शर्मा, पटवारी गीता चौधरी मय अतिक्रमण दस्ता मौजूद रहा।
Editorial

Editorial

Next Story