✕
ग्राहकों से 31 लाख की ठगी, गिरवी रखे स्वर्णाभूषण और नकदी लेकर जूलर फरार
By EditorialPublished on
एंटॉप हिल का एक जूलरी कारोबारी गिरवी रखे गये स्वर्णाभूषण (Gold Jewellery) और नकदी (Cash) लेकर कुल 31 लाख रुपये कीमत का माल लेकर फरार हो गया है। जूलर का नाम सोमाराम पटेल है। आरोपी जूलर के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

x

मुंबई । एंटॉप हिल का एक जूलरी कारोबारी गिरवी रखे गये स्वर्णाभूषण (Gold Jewellery) और नकदी (Cash) लेकर कुल 31 लाख रुपये कीमत का माल लेकर फरार हो गया है। जूलर का नाम सोमाराम पटेल है। आरोपी जूलर के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, एंटॉप हिल निवासी कालीमाराज देवेंद्र का सब्जी का कारोबार है। कारोबार से हुई बचत में से उन्होंने काफी मात्रा में सोना खरीदा था। कोरोना काल में आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण जनवरी 2022 में कालीमाराज ने अपने पास का करीब पांच तोला सोना सत्यम ज्वेलर्स के मालिक सोमाराम पटेल के पास गिरवी रखा था और प्रति माह 2 फीसदी ब्याज की दर पर 24 हजार रुपये लिये थे। कालीमाराज ब्याज की नियमित अदायगी कर रहे थे। पिछले साल फरवरी महीने में लिये गये 24 हजार रुपये की कर्ज राशि उन्होंने पटेल को चुका दी और अपना गिरवी रखा सोना वापस मांगा था। जूलरी कारोबारी सोमाराम पटेल सोना लौटाने के बजाये टालमटोल और बहानेबाजी करने लगा। 28 नवंबर को पटेल दुकान बंद कर फरार हो गया। उसका मोबाइल नंबर भी बंद था। पता चला कि पटेल ने इसी तर्ज पर और भी कई ग्राहकों से ठगी और धोखाधड़ी की है। पुलिस के मुताबिक, पटेल ने कालीमाराज सहित कुल 13 लोगों से 31 लाख 13 हजार रुपये की ठगी की है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Editorial
Next Story
Related News
X
