jaipur ayodhya flight
जयपुर: लगातार तीसरे दिन जयपुर से अयोध्या (Jaipur Ayodhya flight) जाने वाली स्पाइसजेट (spicejet) फ्लाइट (SG-3421) रद्द (cancelled) होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरलाइन ने परिचालन कारणों का हवाला दिया है। इससे पहले मंगलवार को भी स्पाइसजेट की अयोध्या उड़ान अंतिम समय में रद्द कर दी गई थी। तीन दिन में दो बार उड़ानें रद्द होने से यात्रियों में गहरा रोष व्याप्त है।
यात्रियों के अनुसार, बुधवार को सुबह उन्हें हवाई अड्डे पहुंचने के बाद ही फ्लाइट रद्द होने की सूचना मिली। इससे कई यात्रियों की यात्रा रद्द हो गई, जबकि कुछ को भारी खर्च कर दूसरी फ्लाइटों में सीट ढूंढनी पड़ी। कई यात्रियों ने टिकटों की महंगी दरों और सीट न मिलने की भी शिकायत की।
स्पाइसजेट ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी है। एयरलाइन ने बताया कि परिचालन में आई तकनीकी खराबी को ठीक किया जा रहा है और जल्द ही उड़ानें फिर शुरू कर दी जाएंगी। हालांकि, यात्रियों का एयरलाइन पर से भरोसा उठता दिख रहा है।
Editorial

Editorial

Next Story