Pratahkal-Acharya Mahashraman-Kharghar
मुंबई । आचार्य महाश्रमण (Acharya Mahashraman) 23 फरवरी को एक दिवसीय प्रवास हेतु खारघर (Kharghar) प्रवेश करेंगे। उनका मुख्य मुनि महावीर कुमार, साध्वी प्रमुखा विश्रुत विभा, साध्वीवर्या व धवल वाहिनी के साथ यहां प्रवास रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में कार्यकर्ता प्रवास को अविस्मरणीय बनाने में जुट गए हैं। विहार सेवा समिति खारघर ने बताया कि आचार्यश्री का बेलापुर से विहार कर अणुव्रत रैली के साथ खारघर में प्रवेश कराया जाएगा। जैन समाज खारघर द्वारा स्वागत द्वार बैनर व रंगोली से शहर को सजाया गया है। आचार्य महाश्रमण प्रातः 11:30 बजे रामसेठ ठाकुर कॉलेज में धर्मदेशना प्रदान करेंगे। मुख्य अतिथि विधायक प्रशांत ठाकुर एवं विशिष्ट अतिथि परेश ठाकुर रहेंगे। आचार्यश्री का प्रवास स्थल बी डी सोमानी स्कूल में व साध्वी प्रमुखा का रामसेठ ठाकुर कॉलेज में रहेगा। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने विभिन्न समितियां बनाई गई हैं। आयोजन में तेरापंथी सभा खारघर अध्यक्ष सुरेश पटवारी, कार्याध्यक्ष प्रताप सिंह बाबेल, मंत्री कुंदन मेहता, युवक परिषद अध्यक्ष शैलेन्द्र सोनी, मंत्री कल्पेश वागरेचा, महिला मंडल अध्यक्ष मंजुला बाबेल, मंत्री भाविका मेहता, किशोर मंडल, कन्या मंडल, ज्ञानशाला परिवार, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम एवं समस्त संघीय संस्थाओं का सहयोग मिल रहा है।
Next Story