Pratahkal-54 Detonators-Kalyan Railway Station
मुंबई । कल्याण रेलवे स्टेशन (Kalyan Railway Station) पर विस्फोट (Explosion) के लिए इस्तेमाल होने वाला डेटोनेटर (Detonators) मिलने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, कल्याण जंक्शन स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के बाहर भारी मात्रा में डेटोनेटर मिले हैं। स्टेशन परिसर में रखे बॉक्स से करीब 54 डेटोनेटर की छड़ें बरामद हुई है। डेटोनेटर की छड़ें पीपल के पेड़ के नीचे बॉक्स में रखे गए थे। संदिग्ध चीज मिलने की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस के साथ ही स्थानीय पुलिस, बम डिटेक्शन टीम मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वाड को भी जांच के लिए बुलाया गया हैं। डेटोनेटर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर कहा जा रहा है कि बरामद इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर का इस्तेमाल पहाड़ों को तोड़ने के लिए किया जाता है। संभवतः इस विस्फोटक सामग्री का उपयोग अवैध तरीके से निर्माण कार्य के लिए किया जाने वाला था। पुलिस की कई टीमें कल्याण स्टेशन व आसपास के परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। इस मामले की जांच चल रही है।

Editorial

Editorial

Next Story