Virat Kohli and Anushka Sharma blessed with baby - Pratahkal
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के घर एक बार फिर किलकारी गूंजी है। कपल ने 15 फरवरी को बेटे को जन्म दिया और उसका नाम अकाय (Akaay) रखा है। सोमवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस खुशखबरी की जानकारी फैंस के साथ साझा की।
अपने पोस्ट में विराट-अनुष्का ने लिखा, "अत्यंत खुशी और प्रेम से भरे हृदय के साथ हम यह बताते हुए खुश हैं कि 15 फरवरी को हमारे बेटे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत हुआ है! हम इस खूबसूरत पल में आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं के आकांक्षी हैं। इस समय हमारी निजता का सम्मान बनाए रखने का विनम्र अनुरोध है। प्यार और आभार, विराट और अनुष्का।"
जैसे ही यह खबर फैली, फैंस इस खास नाम के पीछे के अर्थ को जानने के लिए उत्सुक हो गए।

अकाय का क्या अर्थ है? (Akaay mean)

'अकाय' शब्द संस्कृत से लिया गया है। संस्कृत में 'काया' का अर्थ 'शरीर या आकार' होता है। इसलिए अकाय का अर्थ होता है असीमित, किसी खास आकार से बंधा हुआ नहीं, और अमर। हिंदू धर्म में भगवान शिव को भी निराकार माना जाता है। यह एक अनू� ा और अर्थपूर्ण नाम है जो इस कपल की सांस्कृतिक जड़ों और पारंपरिक भारतीय नामों के प्रति प्रेम को दर्शाता है।
उनकी पहली संतान वामिका का नाम भी सांस्कृतिक पृष्� भूमि से जुड़ा हुआ है। उन्हें हिंदू धर्म की प्रमुख देवी दुर्गा के नाम पर रखा गया था। यह नाम देवी दुर्गा के पति भगवान शिव के संरक्षक/पोषण करने वाले पहलू वामदेव से भी जुड़ा है।
कपल ने कई सालों तक डेटिंग करने के बाद 2017 में शादी की थी।
Editorial

Editorial

Next Story