Pratahkal-Gold-Jewellery-Arrested-Crime
मुंबई । करीब 27 लाख रुपये के स्वर्णाभूषणों (Gold Jewellery) के गबन के मामले में एमआईडीसी पुलिस (MIDC Police) ने हैदराबाद (Hyderabad) के एक जूलर बंटी काबरा ऊर्फ बजरंगप्रसाद ओमप्रकाश काबरा को गिरफ्तार किया है।
इस मामले में शिकायतकर्ता बांद्रा का रहनेवाला है और उनकी अंधेरी में एक जूलरी कंपनी है। यह कंपनी अपने ग्राहकों को ऑर्डर के मुताबिक जूलरी बनाकर देती है। पांच साल पहले ही उनकी बंटी से जानपहचान हुई थी। बंटी हैदराबाद का रहनेवाला है और उसकी वहां पर अमृत ज्वेलर्स नाम से एक जूलरी शॉप है। आरोप है कि बंटी ने शिकायतकर्ता से कुछ स्वर्णाभूषण क्रेडिट पर लिये थे। इसमें से कुछ स्वर्णाभूषण का भुगतान कर बंटी ने शिकायतकर्ता का भरोसा हासिल किया और इसके बाद करीब 27 लाख रुपये के स्वर्णाभूषण शिकायतकर्ता से ले लिये। लेकिन कोई पेमेंट नहीं किया और शिकायतकर्ता से लिये गये आभूषण बेचकर शिकायतकर्ता कंपनी से ठगी और धोखाधड़ी की है।

Next Story