motorcycle thief arrested
आमेट । आमेट पुलिस (Amet Police) ने एक मोटरसाइकिल चोर (motorcycle thief) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल को बरामद किया है। थानाधिकारी हनवन्त सिंह सोडा ने बताया कि 9 फरवरी को प्रार्थी रामलाल पिता नारायण लाल जाति ओड निवासी आसन ने एक रिपोर्ट दर्ज करवाई। उसमें बताया कि भेरूजी के पास मेरी मोटरसाईकिल खड़ी की और कुछ काम से इधर-उधर गया कि आसन निवासी प्रहलाद ओड पिता रतनलाल ओड (23) अपने दो दोस्तों के साथ वहां आया और मेरी मोटरसाईकिल लेकर भाग गया। मेरी पत्नी प्रत्यक्षदर्शी है।
इस पर कार्रवाई करते हुए मोटरसाईकिल चोरी के अन्य मामले में पुलिस थाना माण्डलगढ़ जिला भीलवाड़ा द्वारा गिरफ्तार होकर उप कारागृह माण्डलगढ़ में न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे आरोपी प्रहलाद को प्रॉडक्शन वारण्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर मोटरसाइकिल बरामद की गई।
Editorial

Editorial

Next Story