✕
चौथे टेस्ट में बुमराह को आराम, राहुल अभी भी अनफीट
By EditorialPublished on
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और केएल राहुल (KL Rahul) इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले (fourth test) में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे। बीसीसीआई (BCCI) ने मंगलवार को उन्हें स्क्वॉड से रिलीज कर दिया।

x

मुंबई (कार्यालय संवाददाता)। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और केएल राहुल (KL Rahul) इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले (fourth test) में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे। बीसीसीआई (BCCI) ने मंगलवार को उन्हें स्क्वॉड से रिलीज कर दिया। जसप्रीत को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल पूरी तरह से फिट नहीं हो सके हैं। फिलहाल वे एनसीए में रिहैब कर रहे हैं। बोर्ड ने बुमराह की जगह तेज गेंदबाज मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) को टीम में शामिल किया है। वे रांची टेस्ट में प्लेइंग 11 का हिस्सा हो सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में बुमराह के न खेलने का दावा पहले ही किया जा चुका है। हालांकि इन रिपोर्ट में केएल राहुल को मैच के लिए फिट बताया गया था।
बुमराह सीरीज के टॉप विकेटटेकर
30 साल के जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में टॉप विकेटटेकर हैं। वे तीन मैचों में सबसे ज्यादा 17 विकेट ले चुके हैं।
बुमराह को आराम क्यों दिया गया? : वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत बुमराह को आराम दिया गया है ताकि आखिरी टेस्ट के लिए वे तरोताजा और फिट रहें। बुमराह तीन मैचों में 80.5 ओवर गेंदबाजी कर चुके हैं। पिछले मुकाबले में इस तेज गेंदबाज ने 23 ओवर गेंदबाजी की थी।
दूसरे टेस्ट में सिराज को भी दिया था ब्रेक : बुमराह की जगह तेज गेंदबाज मोहम्मद • सिराज को दूसरे टेस्ट में रेस्ट दिया गया था। वह राजकोट टेस्ट में प्लेइंग 11 का हिस्सा रहे । उन्होंने तीसरे मुकाबले में 4 विकेट हासिल किए थे।
यह है भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), देवदत्त पड़? डीकल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार और आकाश दीप |
Next Story
Related News
X

