✕
जम्मू कश्मीर के विकास में सबसे बड़ीं दीवार थी अनुच्छेद 370
By EditorialPublished on
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) के विकास में अनुच्छेद 370 (Article 370) सबसे बड़ी दीवार थी। इस दीवार को भाजपा की सरकार ने ढहा दिया है। इसके हटने के बाद प्रदेश के लोगों को उनके हल मिले हैं। 370 हटने के बाद महिलाओं को वे हक मिले, जो पहले नहीं मिले थे।
_202402211038034776.jpg)
x
जम्मू (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) के विकास में अनुच्छेद 370 (Article 370) सबसे बड़ी दीवार थी। इस दीवार को भाजपा की सरकार ने ढहा दिया है। इसके हटने के बाद प्रदेश के लोगों को उनके हल मिले हैं। 370 हटने के बाद महिलाओं को वे हक मिले, जो पहले नहीं मिले थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जम्मू शहर के एमए स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। वहीं, इस दौरान उन्होंने 32 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्र.म. मोदी ने कहा कि कभी बम, बंदूक, अपहरण, अलगाव से जुड़ी खबरें जम्मू कश्मीर से आती थी। लेकिन अब जम्मू कश्मीर विकसित होने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। आज जम्मू-कश्मीर विकसित होने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। अब हमने विकसित जम्मू-कश्मीर का संकल्प लिया है। मुझे आप पर विश्वास है कि हम विकसित जम्मू-कश्मीर बनाकर रहेंगे। 70-70 साल से अधूरे आपके सपने आने वाले कुछ ही वर्षों में मोदी पूरे करके देगा। प्र.म. मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर परिवारवाद का शिकार हुआ। अब प्रदेश परिवाद के चंगुल से बाहर निकल रहा है। कहा, जम्मू-कश्मीर को दशकों तक वंशवादी राजनीति का दंश झेलना पड़ा। उन्हें केवल अपने परिवारों की चिंता रही। जनता के हितों, जनता के परिवारों की नहीं... मुझे खुशी है कि जम्मू-कश्मीर को इस वंशवादी राजनीति से आजादी मिल रही है।

Editorial
Next Story
Related News
X
