✕
जम्मू कश्मीर में फंसे उदयपुर के 80 विद्यार्थी, प्र.म. मोदी को ट्वीट करते ही पहुंची सहायता
By EditorialPublished on
मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय (Mohanlal Sukhadia University) के विधि महाविद्यालय के तृत्तीय वर्ष का 80 विद्यार्थियों एक एक दल जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) में लैंड स्लाइडिंग (landslide) की वजह से फंस (stranded) गया।

x

Udaipur उदयपुर नगर संवाददाता | मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय (Mohanlal Sukhadia University) के विधि महाविद्यालय के तृत्तीय वर्ष का 80 विद्यार्थियों एक एक दल जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) में लैंड स्लाइडिंग (landslide) की वजह से फंस (stranded) गया। दल में से एक छात्रा के ट्वीटर पर प्रधानमंत्री ट्वीट कर सहायता मांगी, जिस पर तुरंत पीएमओ कार्यालय से इन विद्यार्थियों तक सहायता पहुँचाई गई, जिससे विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।
विधि महाविद्यालय का यह दल उदयपुर से 12 फरवरी को रवाना हुआ था। इस दल में 30 छात्राएं भी शामिल थी। मंगलवार को जब यह दल जम्मू से लौट रहा था। उसी दौरान लैंड स्लाइडिंग होने से सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया। ऐसे में छात्र छात्राओं सहित दल को लेकर गए असिस्टेंट प्रोफेसर फंस गए। इसी बीच स्नेहा सिंह नाम की एक छात्रा ने ट्वीटर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ट्वीट अपने फंसे होने की जानकारी दी और सहायता मांगी। ट्वीटर पर की गई पोस्ट के कुछ समय बाद ही सेना के जवानों सहित अधिकारियों ने सम्पर्क साधकर यथा संभव उनकी मदद की और वहीं पर रेस्ट हाउस में पहुंचाया।
रेस्ट हाउस में ठहरने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। इसके बाद छात्र छात्राओं ने एक वीडियो जारी कर अपने सुरक्षित होने की जानकारी दी। बच्चों के परिजनों को जब इसका पता चला तो परिजन घबरा गए पर जब बात में यह पता चला कि उनके पास सहायता पहुँच गई है तो परिजनों ने भी राहत की सांस ली।

Editorial
Next Story
Related News
X
