✕
केन्द्रीय गृहमंत्री शाह और मुख्यमंत्री शर्मा आज उदयपुर में
By EditorialPublished on
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) मंगलवार को उदयपुर आएंगे और बलीचा स्थित कृषि मंडी प्रांगण में लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के प्रचार का आगाज करेंगे। वे उदयपुर, चित्तौड़गढ़ व डूंगरपुर- बांसवाड़ा लोकसभा के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। आने वाले लोकसभा चुनाव के तहत केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजस्थान (Rajasthan) से चुनाव प्रचार (Election Campign) का आगाज करेंगे। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को राजस्थान में एक साथ

x

उदयपुर (प्रासं)। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) मंगलवार को उदयपुर आएंगे और बलीचा स्थित कृषि मंडी प्रांगण में लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के प्रचार का आगाज करेंगे। वे उदयपुर, चित्तौड़गढ़ व डूंगरपुर- बांसवाड़ा लोकसभा के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। आने वाले लोकसभा चुनाव के तहत केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजस्थान (Rajasthan) से चुनाव प्रचार (Election Campign) का आगाज करेंगे। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को राजस्थान में एक साथ दो जगह पर सभाओं को सम्बोधित करेंगे।
जानकारी के अनुसार केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को पहले बीकानेर (Bikaner) में कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। बीकानेर के बाद स्पेशल प्लेन से केन्द्रीय गृहमंत्री शाह और राजस्थान के मुख्यमंत्री शर्मा अपरान्ह करीब तीन बजे उदयपुर आएंगे।
उदयपुर में बलीचा स्थित कृषि मंडी में चुनाव आगाज करते हुए उदयपुर, चित्तौड़गढ़ व डूंगरपुर-बांसवाड़ा लोकसभा के प्रत्येक शक्ति केंद्र एवं बूथ के प्रमुख कार्यकर्ता एवं उसके ऊपर के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। तीनों लोकसभाओं के भाजपा नेताओं ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है।
नो फ्लाई जोन घोषित
अमित शाह की 20 फरवरी को प्रस्तावित उदयपुर यात्रा के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट अरविन्द पोसवाल ने उदयपुर जिले को नो फ्लाई जोन घोषित किया है। सुबह 5 बजे से आगामी 24 घंटे तक किसी भी प्रकार के यूएवी, ड्रोन, गुब्बारे इत्यादि की उड़ान पर पूर्णतया प्रतिबंध लागू रहेगा। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Editorial
Next Story
Related News
X
