preparations for home minister amit shahs visit - Pratahkal
प्रातःकाल संवाददाता उदयपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित उदयपुर दौरे (Amit Shah Udaipur Visit) को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
शाह 20 फरवरी को कृषि उपज मंडी बलीचा में विशाल सभा को संबोधित करेंगे। सीआरपीएफ के डिप्टी कमाण्डेंट विकास श्रीवास्तव ने एडवांस सिक्युरिटी लाइजनिंग को लेकर बैठक ली। सभा स्थल का भी दौरा कर सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्रीवास्वत ने गृहमंत्री के आगमन, रूटचार्ट, कारकेट व्यवस्था, सुरक्षा जांच आदि की समीक्षा की। आयोजन स्थल पर उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, समाजसेवी प्रमोद सामर, तखतसिंह आदि से मंच व्यवस्था, वीवीआईपी बैठक व्यवस्था, आगंतुकों की सुरक्षा जांच आदि पर चर्चा की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा- निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम मावली उपेंद्र शर्मा, एसडीएम बडगांव रमेशचंद्र बहेडिया, उपाधीक्षक सीआईडी चेतना भाटी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Next Story