rape
मुंबई। नवी मुंबई (Mumbai) की 25 वर्षीय एक महिला को ब्लैकमेल (blackmailed) कर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। कामोटे पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि महिला बृहन्मुंबई नगर निगम में काम करती है, जबकि पुरुष अहमदनगर का निवासी है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत के अनुसार, पुरुष और महिला के बीच दोस्ती हुई जिसके बाद उसने अक्टूबर 2022 से इस साल जनवरी के बीच कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने किया मामला दर्ज
अधिकारी ने कहा, “उसने उसे बदनाम करने की धमकी देकर उसका शोषण किया। हमने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया, लेकिन अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।”
Editorial

Editorial

Next Story